Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ, अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना मिली

India-1stNews




Kedarnath Helicopter Crash: गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के जंगलो में क्रेश हो गया है. इस हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत की खबर है. रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा होना बताया जा रहा है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में ये हादसा हुआ है. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा था, तब ही ये हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे.


उत्तराखंड एडीजी कानून एवं व्यवस्था, डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे. अधिक जानकारी का इंतजार है.


जानकारी के मुताबिक सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर आर्यन कंपनी द्वारा हेलिकॉप्टर द्वारा 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया गया. रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हुआ.

हेलिकॉप्टर में ये लोग थे सवार

1. राजवीर-पायलट
2. विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3. विनोद
4. तृष्टि सिंह
5. राजकुमार
6. श्रद्धा
7. राशि


सीएम धामी ने जताया दुख
इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement