Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के आगे किया हंगामा

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के सदर थाना क्षेत्र के  रानीसर बास क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सूर्या के रूप में हुई है, जिसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी और उसके मायके वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के चलते सूर्या ने यह कदम उठाया। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। गुस्साए परिजनों ने मोर्चरी के बाहर शव लेने से इनकार करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान मोर्चरी के आगे जमकर हंगामा देखने को मिला ऐसे में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों से कहासुनी और मारपीट भी की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562