Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बाइक ओर स्कूटी पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, गंगाशहर के तीन युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ नयाशहर थाना पुलिस ने खड़े वाहनों में आग लगने वाले तीन आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। 14 मई की देर रात को अज्ञात लोगों ने एक बाइक और स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वारदात के बाद अभियुक्त फरार हो गए थे।वारदात की गम्भीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीगणों की तलाश की गई। एवं परिवादी को धमकी भरे मैसेज भेजने वाले मोबाईल नम्बरों की डिटेल के आधार पर गंगाशहर के सुजानदेसर निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। घटना के दिन प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

01. कुलदीप गहलोत पुत्र मुलचन्द गहलोत जाति माली उम्र 26 साल निवासी बाबा रामदेव मंन्दिर के पास सुजानदेसर पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर ।

02. रामकिरोडीवाल पुत्र श्री भोलाराम जाति किरोडीवाल माली उम्र 25 साल निवासी बाबा रामदेव मंन्दिर के पास सुजानदेसर पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर ।

03. गणेश गहलोत उर्फ बाबू पुत्र रामेश्वर गहलोत जाति माली उम्र 23 साल निवासी शनिचर का मंदिर के पास सुजानदेसर बीकानेर पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562