Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गैस सिलेंडर में लीक से लगी आग, दो जने झुलसे

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के नयाशहर थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक घर में ऑटोमैटिक गैंस चुल्हे में आग लगने से दो जने झुलस गये। मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना इलाके के सेवगों के चौक में रहने वाले पुरुषोतम के घर के रसोई में ऑटोमैटिक चुल्हे को जैसे ही चालू करने की कोशिश की उसने आग पकड़ ली जिससे दो जने झ़ुलस गये। घटना की जानकारी के बाद मौके पुलिस पहुंची और आस पास के लोगों ने दोनो को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आग से हितेश सेवग पुरुषोतम को बचाने गये वो भी आग की चपेट में आ गये। खबर लिखते तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर नया शहर थाना पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement