Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नकली नोट के साथ नाबालिग को किया निरुद्ध, नकली नोट के साथ एक ट्रक को भी किया जब्त

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के मुक्ताप्रसाद इलाके में बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम व मुक्ताप्रसाद थाना टीम ने संयुक्त नक़ली नोटों पर कारवाई करते हुए एक नाबालिग को निरूद्ध किया। 
सूत्रों की जानकारी के अनुसार बजरंग धोरे के सामने रोड़ पर रावला से बीकानेर आ रहे एक ट्रेलर को चेकिंग के दौरान रोका तो इस ट्रेलर को एक नाबालिग चला रहा था। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ और जांच पड़ताल की गई तो उसके पास से दो- दो सौ रूपए के 29 नकली नोट पुलिस बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि  एएसआई देवीलाल , हैड कांस्टेबल विमलेश की स्पेशल टीम ने इस कारवाई को अंजाम दिया है। जिसके बाद मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रैलर गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर इस गोरखधंधे का असली सरगना कौन है। पता चला है कि ये नाबालिग अलग अलग स्थानों पर नकली नोट चलाता है!

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562