Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री और पैसे डबल करने के मामले में एसपी ने किया खुलासा, 8 गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ खाजूवाला में तंत्र-मंत्र से रुपए दोगुना करने का झांसा देने और प्रसाद के रूप में जहरीला हलवा खिलाकर तीन लोगों की मौत के मामले में फरार तांत्रिक को तेलंगाना में पकड़ा गया है। उसके दो साथियों को भी यूपी से गिरफ्त में लिया गया है।पूरे मामले अब तक मुख्य सरगना तांत्रिक के साथ 8 लोग को गिरफ्तार किया गया है। खाजूवाला थाने में बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमे एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू, सीओ अमरजीत सिंह चावला मौजूद थे।

पुलिस ने मुख्य आरोपी बेंगलुरु निवासी तांत्रिक बाबा बी. शिवा को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लाई है। तांत्रिक के सहयोगी बनारस निवासी जितेंद्र व गोरखपुर निवासी धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तांत्रिक के चालक रामूमला, रामस्वरूप, मुश्ताक, सलमान व यूसुफ कुल 8 लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने UP नंबर की ब्रेजा व DL नंबर की स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है, अभियुक्तों में शामिल लोग एक-दूसरे के संपर्क में थे जिन्होंने रुपए दोगुना करने के झांसा देकर बड़ी रकम हड़पने की प्लानिंग बनाई। तांत्रिक बी. शिवा और झारखंड निवासी मनोज वर्मा एक-दूसरे के परिचित थे। यूपी में गोरखपुर निवासी जितेन्द्र तिवारी और आजमगढ़ निवासी धर्मेन्द्र भी मनोज वर्मा के संपर्क में थे।

जोधपुर निवासी रामस्वरूप भी उसके संपर्क में था जो अजमेर निवासी शैतानसिंह का भी जानकार था। शैतानसिंह और खाजूवाला निवासी गफ्फार एक-दूसरे का जानते थे। रुपए दो गुना करने के नाम पर झांसा देकर एक करोड़ रुपए हड़पने की प्लानिंग बनाई गई जिसमें शैतानसिंह ने अजमेर निवासी विक्रमसिंह को भी शामिल कर लिया। तांत्रिक बी. शिवा अपने ड्राइवर के साथ और यूपी निवासी धर्मेन्द्र और जितेन्द्र अलग गाड़ी में 6 जून को अजमेर पहुंचे। तांत्रिक जयपुर गया और वहां से वापस अजमेर पहुंचा। अजमेर से 10 जून को खाजूवाला आए थे।

पूरे प्रकरण के खुलासे में खाजूवाला CI सुरेंद्र प्रजापत, पूगल SHO पवन सिंह तंवर, दंतौर SHO जेठाराम मेघवाल सहित, साइबर सेल बीकानेर के साइबर एक्सपर्ट ASI दीपक यादव की अहम भूमिका रही। यूपी के आजमगढ़ और बनारस की पुलिस ने भी सहयोग किया है।

यह है पूरा मामला

खाजूवाला में रुपए दोगुना करने के झांसे में आकर तीन व्यक्तियों की हत्या और 50 लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला सामने आया था। खाजूवाला के वार्ड नंबर-16 स्थित गफ्फार के घर में तंत्र विद्या की गई। इस दौरान तांत्रिक ने वहां मौजूद सभी लोगों को हवले में नशीली दवा खिला दी, जिससे वे बेहोश हो गए। नशे की डोज अधिक होने से गफ्फार, तांत्रिक के साथ आए शैतान सिंह और विक्रम सिंह की भी मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562