Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तीसरी मंजिल से पैर फिसला नीचे गिरी, युवती की हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित एक लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से गिरी युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये युवती लाइब्रेरी में पढ़ती थी और वहां पैर फिसलने के कारण तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। युवती बम्बलू निवासी रामरतन जाट की बेटी दुर्गा जाट थी।

व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार गुरुवार को ये लड़की लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई थी। तीसरी मंजिल से अचानक पैर फिसलने के कारण वो नीचे आ गिरी। उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट लगी थी। सिर में भी गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद व्यास कॉलोनी पुलिस पीबीएम अस्पताल पहुंची। युवती के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। शव को बिना पोस्टमॉर्टम ही परिजन ले गए।

व्यास काॅलोनी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्ट्या इसे दुर्घटना ही माना गया है। इसके बाद भी पुलिस लाइब्रेरी में घटना स्थल का मुआयना करके जांच कर रही है। दुर्गा लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तीसरी मंजिल पर चढ़ते समय सीढ़ियों से उसका पैर फिसलने की बात कही जा रही है। वहीं से वो सीधे नीचे आ गिरी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562