Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो पक्षों में प्लॉट को लेकर खूनी संघर्ष, युवक ने ताना तमंचा, तलवारों से हमला, वीडियो हुआ वायरल

India-1stNews




बीकानेर@ मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र रामपुरा बस्ती में सोमवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस झगड़े के दौरान फायरिंग की सूचना भी सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। झगड़े में चार से पांच लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है।

सीओ सिटी श्रवणदास संत के अनुसार रामपुरा बस्ती की 9 नंबर गली में रिंकू उर्फ योगेश कौशिक का मकान है। जिसके पास एक खाली भूखंड है। इस जमीन को लेकर योगेश और राकेश मीणा के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। वायरल वीडियो में दिन दहाड़े एक पक्ष के लोग तलवारें लेकर कुछ लोगों के पीछे भागते भी नजर आ रहे हैं।

वहीं एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है। दोनों पक्षों कीओर से काफी देर तक पथराव भी हुआ। एक-दूसरे पर भारी भरकम ईंटें फेंकी गई।

दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज

इस मामले में रिंकू उर्फ योगेश कौशिक ने राकेश मीणा, महबूब कायमखानी, सत्यपाल जाट, अभिषेक पंवार, आशीष गहलोत व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, वहीं झुंझुनूं निवासी राकेश मीणा ने रिंकू उर्फ योगेश कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

पिस्टल जब्त, एक गिरफ्तार

सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि पिस्टल से फायर करने के मामले में योगेश कौशिक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। दोनों पक्षों में दोषियों को गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562