Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सांड से कुचलकर महिला की मौत मामले में, निगम आयुक्त कार्यालय का फर्नीचर नही होगा कुर्क

India-1stNews




बीकानेर@ सांड से कुचलकर महिला की मौत के मामले में अब नगर निगम आयुक्त कार्यालय का फर्नीचर कुर्क नहीं होगा। निगम की ओर से मृतका के वारिसों को बकाया राशि 81200 रुपए का चेक दे दिया गया है। 5 अगस्त, 19 की शाम को गजनेर रोड पर कोठारी अस्पताल के पास से पैदल जा रही संतोष देवी को आवारा सांड और गाय ने सींग मारे और पैरों से कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में आदेश दिए थे कि नगर निगम की ओर से 4,09400 रुपए का भुगतान किया जाए जो मृतकों के वारिसों को दिए जाएंगे। निगम की ओर से वारिसों को 3,28,200 रुपए का भुगतान किया गया, लेकिन 81200 बाकी रह गए। इस पर कोर्ट ने नगर निगम आयुक्त के कार्यालय का फर्नीचर कुर्क करने के आदेश दिए थे। अब निगम की ओर से इस राशि का चेक दे दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement