Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सुनार की दुकान से लाखों का सोना चोरी के मामले में नरेश सोनी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ बज्जू पुलिस ने नकबजनी के शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 45.100 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 10 जून 2025 को परिवादी मुरली मनोहर पुत्र भंवरलाल जाति सोनी निवासी बज्जू खालसा ने रिपोर्ट पेश की। जिसमें बताया कि नरेश कुमार पुत्र मदनलाल सोनी निवासी सुरसागर जोधपुर पिछले दो साल से बज्जू बाजार में सोने चांदी की घडा़ई का कार्य कर रहा था व अब पिछले 10 दिन से मेरे घर पर स्थित दुकान पर नगीना गडा़ई का कार्य कर रहा था, लेकिन यह 09 जून 2025 के रात में 9 बजे पर सोने की 2 रखडी़ सेट व एक पत्ता जोडी को चोरी की नियत से लेकर चुपचाप फरार हो गया। जिस मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रेमसिंह सउनि द्वारा शुरू किया गया। पुलिस की टीम द्वारा तलाश के प्रयास शुरु किये गये। आरोपी मोबाईल का उपयोग न करते हुए वॉटसप से बातचीत करता था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी की हर सम्भव प्रयास करते हुए साईबर तकनीकी से 10 जुलाई 2025 को आरोपी नरेश सोनी को सूरसागर जोधपुर से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया और 16 जुलाई 2025 को आरोपी की ईत्तला से 45.100 ग्राम सोना बरामद किया गया एवं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement