Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: वकील पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर महिला की निजता भंग करने का आरोप, पीड़िता ने लगाई पुलिस से सीसीटीवी कैमरे जब्त करने की गुहार

India-1stNews




बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने वकील पर सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे महिला की निगरानी करते हुए निजता भंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई है। मामले के अनुसार सदर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने हनुमान हत्था निवासी वकील अश्विनी साध सहित अन्य पर आरोप लगाते हुए लिखित रिपोर्ट दी है कि अश्विनी साध, आनंद आदि ने अपने घर के ऊपर बाहर की तरफ एक सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसका मुंह मेरे घर की बालकनी के ठीक सामने कर रखा है ओर जब में कपड़े, बाल सुखाने या झाड़ू लगाने जाती हु तो ये लोग वीडियो बनाकर मेरा स्टेटस लगाते हैं और मुझे गलत नजर से कैमरे से निहारते हैं। 

जब पीड़िता को इस बात का पता चला तो पीड़िता ने अश्विनी साध को उसके घर के ठीक सामने से सीसीटीवी कैमरा हटाने को कहा तो आरोपियों ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि हम तो इसी तरह तुझे घूर घूर कर देखेंगे तु हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। तब पीड़िता ने हिम्मत करते हुए अपने पति को साथ लेकर  सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। 
पीड़िता के पति ने बताया कि अश्विनी जो कि पेशे से वकील हैं जो पहले भी हमारे साथ लड़ाई झगड़ा कर चुका है जिसे शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और  हमारे घर में घुसकर मारपीट भी की थी। जिसमें आरोपी अश्विनी सीसीटीवी कैमरे में मारपीट करते हुए आसानी से नजर आ रहा था लेकिन बावजूद इसके अश्विनी को मुलजिम नहीं माना। जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए अब उसने हमारा जीना मुश्किल कर रखा है और अब सीसीटीवी कैमरे को हटाने पर हमे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दिए जा रहा है, बावजूद अभी तक पुलिस सीसीटीवी कैमरे जब्त नहीं कर पा रही है। ज्ञात रहे कि वकील अश्विनी ने भी पुलिस के दो तीन अधिकारियों पर  गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement