Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: अवैध मादक पदार्थों व अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुरजाराम गश्त कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर छूरा लहराते हुए घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने नाम सुमित वाल्मीकि निवासी रायसिंहनगर बताया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।


दंतौर पुलिस ने तीन साल से फरार एनडीपीएस प्रकरण में वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दंतौर थानाधिकारी जेठाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर एनडीपीएस एक्ट में वांछित इनामी आरोपी मांगीलाल गोदारा पुत्र किशनाराम गोदारा निवासी रामनगर नेवा कानासर बाप जिला फलौदी को गिरफ्तार किया गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement