Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बुजुर्ग दम्पति हत्याकांड मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक चार गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर@  मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दम्पति की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी हो गई है। पूर्व में गिरफ्तार रोहित बंसल का पिता है और इस हत्याकांड में उसकी भूमिका संदिग्ध है। उधर, पुलिस ने पहले से गिरफ्तार तीन जनों को अदालत में पेश किया, जिसमें दो का पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

अब तक मिली जानकारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि बुजुर्ग दम्पति गोपाल वर्मा और निर्मला वर्मा की हत्या के मामले में अब विजय बंसल को गिरफ्तार किया गया है। विजय बंसल पहले से गिरफ्तार रोहित बंसल का पिता है। हत्या के समय वो भी इस गैंग में शामिल था। हत्या के बाद लूटे गए जेवर और नगदी लेकर फरार होने वालों में विजय बंसल भी शामिल था। उसे उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ में खड़ी थी कार

छह जने पूरे प्लान के साथ वर्मा दम्पति के घर पहुंचे थे। यूपी से आए लोगों ने अपनी कार को श्रीडूंगरगढ़ में ही खड़ा कर दिया था। वहां ईशु नामक एक शख्स को खड़ा कर दिया था। उससे कार की लोकेशन मंगवाई। बीकानेर से एक कार किराए पर करके लोकेशन के आधार पर इशु के पास पहुंच गए। जहां से गाजियाबाद भाग गए।

अभी दो की गिरफ्तारी शेष

पुलिस अभी इस मामले में कर्मवरी और सुमित की तलाश कर रही है। कर्मवीर हत्याकांड में शामिल महिला आरोपी प्रिया सिसोदिया का पिता है। उसी की भूमिका इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है। उसी ने स्वयं को तांत्रिक बताते हुए वर्मा दम्पति से संपर्क बनाकर रखा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement