Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर की जर्जर दीवार गिड़ने से मचा हड़कंप

India-1stNews




बीकानेर के रत्ताणी व्यासों के चौक में उस समय हडकंप मच गया, जब एक पुराने मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति चपेट में नहीं आया। काफी समय से जर्जर इस मकान की दीवार के गिरने की आशंका पहले से ही बनी हुई थी।

शहर के मोहता चौक से नत्थूसर गेट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच रत्ताणी व्यासों के चौक में बने इस मकान की एक दीवार ढह गई है। पहले से जर्जर इस मकान की दीवार बुधवार सुबह गिरी। गनीमत रही कि इस समय मौके पर कोई नहीं था, इसी कारण किसी को चोट नहीं आई। दीवार के पास ही दो साइकिल खड़ी थी, जो दीवार के मलबे में दब गई। दीवार का काफी मलबा सड़क पर भी आ गया। जिससे रास्ता बाधित हो गया।

पुराने शहर में अनेक मकान जर्जर

बीकानेर के पुराने शहर क्षेत्र में बड़ी संख्या में मकान जर्जर अवस्था में है। रत्ताणी व्यासों के चौक में जो दीवार ढही है, उसके पास ही एक बड़ी इमारत भी खतरा बन रही है। इसके अलावा मोहता चौक क्षेत्र में भी कुछ मकानों के गिरने की आशंका बनी हुई है। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे शुरू किया है और इन मकानों को चिन्हित किया है। अब तक किसी मकान को गिराने का काम निगम ने अपने स्तर पर नहीं किया है। वहीं 31 जुलाई को तेज बारिश की आशंका के बीच हादसे का भय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562