Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में 20 जुलाई की रात्रि में बिजली गांव में एक दुकान से इसबगोल और गवार के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित जीवनदान पुत्र देवी दान चारण ने अपनी दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 जुलाई की रात उसकी दुकान से 12 कटे इसबगोल और 15 कैट गवार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

पुलिस ने इस मामलें में एफआईआर दर्ज कर मामलें की जांच करते हुए इस मामलें में इंसाफ खान पुत्र बीरबल खान उम्र 27 निवासी पूगल, जुम्मे खां पुत्र नत्थू खां उम्र 25 निवासी बज्जू और मांगू खां पुत्र स्व.अलादिता खां उम्र 26 निवासी बिजेरि रणजीतपुरा थाना को गिरफ्तार किया हैं। बरहाल पुलिस इस मामलें में अनुसंधान कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement