Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के खाजूवाला में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने शादी का झांसा देकर रेप कर अश्लील वीडियो बनाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया- मंगलवार देर रात नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। नाबालिग पीड़िता के पिता ने राहुल नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सीआई सुरेंद्र प्रजापत को सौंपी है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562