भाजपा गंगाशहर मंडल का वृक्षारोपण और पौधा वितरण अभियान जारी, अब तक 13,700 पौधे वितरित
बीकानेर@ भाजपा युवा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा गंगशहर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षक एवं गौ संवर्धन के उद्देश्य से 501 वृक्षारोपण का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पवित्र कार्य का शुभारंभ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर शिवबाड़ी से हुआ।
कार्यक्रम बीकाणा गौ सेवा समिति जोड़बीड़, श्री ज्योतभारती जी का धोरा शिवबाड़ी व पार्कों में किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के छायादार व औषधीय वृक्ष पीपल, अशोक, गुलमोर, नीम, बेलपत्र आदि वृक्ष लगाए गए।
भाजपा युवा नेता नरेश शाकद्वीपीय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का "एक पेड़ मां के नाम" आह्नान पर यह आयोजन किया गया है
इस आयोजन का मुख्य उद्वेश्य पर्यावरण संरक्षक के साथ गौ संवर्धन की दिशा में सकारात्मकता संदेश देना भी है। और गौ माता की सेवा व वृक्षों की सेवा अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं, बीकाणा गौ सेवा समिति, बाल गोपाल सेवा समिति के 100 युवाओं ने साथ में वृक्षों की देखरेख का संकल्प लिया।
आयोजन में बीकाणा गौ सेवा समिति के डॉ सूर्य प्रकाश, नवीन, बाल गोपाल सेवा समिति के सोनू भाटी, अनमोल निरंजन, चंद्रप्रकाश, चंद्रसिंह, अनिल, सुरज, कुनाल, वीरेंद्र सिंह, महावीर, नरेंद्र सिंह, बाबूसिंह, नरेंद्र, अर्जुन, काशीराम आदि युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इधर तोलाराम जेठी देवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट और भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश एक पेड़ मां के नाम और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान हरियाला राजस्थान के निर्देशानुसार संयुक्त तत्वाधान में आगाज-एक बदलाव का 31000 वृक्षारोपण के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम में आज गौचर भूमि में सेन वाटिका और खाटू श्याम गौसेवा समिति पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया अब तक हमारे ट्रस्ट द्वारा 13700 पौधे वितरित कर चुके हैं, जिसमें बीकानेर जिले के भाजपा मंडलों में आसपास की स्कूलों में मंदिरों में, पार्कों में और ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों में पार्कों में और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे वितरित किए गए।
अभियान संयोजक गोविन्द सारस्वत ने बताया कि अभियान को आम जन द्वारा भरपूर उत्साहवर्धन मिल रहा है और जो भी शहर वासी वृक्षारोपण के लिए गंगाशहर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में निशुल्क पौधे वितरण किए जा रहे है। आज के पौधारोपण कार्यकम में जिला महामंत्री मोहन जी सुराणा, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल, मंडल महामंत्री, कार्यक्रम संयोजक गोविंद सारस्वत, मंडल महामंत्री जसकरण मारू और पूर्व मंडल महामंत्री मगाराम नाई और बुथ अध्यक्ष विमल पारीक के साथ सेन मंडल कोषाध्यक्ष महादेव सेन और सहकोषाध्यक्ष अशोक मारू,और खाटू श्याम गौ सेवा समिति से नवरत्न उपाध्याय, मनीष ओझा, अशोक उपाध्याय, विकास शर्मा और गोलू उपाध्याय ने संयुक्त पौधरोपण किया।
0 Comments