Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

न्यायिक कर्मचारियो का धरना जारी, सरकार पर न्याायलय के आदेश की अवहेलना का आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा बीकानेर के तत्वाधान में न्यायिक कर्मचारियों का धरना बुधवार को 6 वे दिन भी जारी रहा धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया।

संघ के प्रान्तीय प्रतिनिधि अविनाश आचार्य,नारायण, देवेन्द्र सिंह मेडतिया,विकास सोलंकी,रजत ओझा ने बताया कि अधीनस्थ  न्यायालयों/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पद स्थापित सामान्य संवर्ग व आसुलिपिक संवर्ग के केडर पुर्नगठन राज्य सरकार की अधीसूचना 25 मई 2022 व 4 अक्टूम्बर 2022 के परिप्रेक्ष्य में किया जाना है अधीसूचना के परिप्रेक्ष्य में कार्मिको के विभागाध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा प्रस्ताव बनाकर राजस्थान उच्च न्यायलय की फुल बैन्च से पास करवाकर संबंधित जिला न्यायालय लिपिक वर्गीय संस्थापन नियम 1986 में ही संसोधित करवाकर 6 मई 2023 को राज्य सरकार को भेज दिया गया। 

इसी क्रम में रमेश कुमार व्यास,दाउलाल व्यास,शाहिद नूर,ख्वाजा आरिफ,नरेन्द्र मोदी,प्रमोद मोदी ने बताया कि लगभग 2 वर्ष बीतने के बाद भी सरकार द्वारा कोई आदेश पारित नही किया गया है यह संवैधानिक संस्था के आदेश की अवहेलना है।

धरना स्थल पर जिला बार ऐशोशिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा व उनके साथी अधिवक्ता कुलदीप शर्मा,मुमताज अली,रामरतन गोदारा, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायिक कर्मचारियों व प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी की जायज मांगो को लेकर पुरजोर समर्थन प्रदान किया। बार संघ ने तन मन धन से पूर्णतया सहयोग करने का आसवाशन दिया। इसके साथ ही जिला बार संघ डूगरगढ व जन किसान पंचायत राजस्थान ने भी न्यायिक कर्मचारियो की हडताल में जरूरत पडने पर उपस्थित होकर शामिल होने का आसवाशन दिया। 

धरने के 6 वे दिन वरिष्ठ साथी गिरिराज बिस्सा,जहागीर हुसैन व गौरीशंकर रतावा के सानिध्य में धरना स्थल से पैदल रेली कलेक्ट्रेट व कोर्ट परिसर में अनुशासित रैली का आयोजन किया गया जिसमें निम्न कर्मचारियों विरेन्द्र नारायण जोशी,योगेश गिरी,चन्द्र प्रकाश बारूपाल,बद्री व्यास,ओम भाटी, सचिन, आनंद शर्मा,महेश रामावत, अमीन, अनीस, घनश्याम आचार्य, गोविन्द व्यास, श्याम सुन्दर,राजेश परिहार, सत्य नारायण शर्मा, अबुल हसन, राम सिंह, तुलसी मीणा, बु़िद्ध प्रकाश, भरत किराडू, अहमद, अक्षय जोशी, पूनम राठौड, आनंद व महिला कर्मचारी कुसुम लता आचार्या, अंकिता अग्रवाल, विनिता चैधरी सिद्धि कोपली, अंजू विश्नोई, सीमा पुन्ज, दीपा सुथार, हीना रामचंदानी, तपस्या शर्मा आदि रैली में शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement