Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: खेलते हुए खूंटी में अटकी टाई, दम घुटने से बच्चे की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव गुसाईसर बड़ाा में 10 साल के बच्चे की खेल-खेल में मौत हो गई। बच्चा स्कूल से घर लौटकर अपने भाई के साथ खेल रहा था। उसने अपनी टाई को खूंटी पर टांग रखा था। बच्चा भागते हुए आया और टाई में गला फंस गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मां रसोई से आई और बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना बुधवार शाम की है। 

पुलिस के अनुसार मामले की हॉस्पिटल से जानकारी मिली थी। परिवार ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है। बच्चे के दादा पेमाराम प्रजापत का कहना है कि पोता कानाराम कुम्हार (10) अपने भाई-बहन के साथ गुंसाईसर बड़ा के एक स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी के बाद तीनों घर लौटे थे। उनकी मां बच्चों का खाना परोसने रसोई में चली गई। पोती बाहर थी। दोनों पोते कमरे में खेलने लगे। इस दौरान कानाराम की टाई खूंटी में अटक गई। वह घूमता गया और टाई उसके गले में फंस गई। पोते को लेकर हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक मौत हो गई। डॉक्टर्स ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562