Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

तूफानी कांवड़ यात्रा : सुजानदेसर-श्रीरामसर के 49 श्रद्धालुओं ने 133 घंटों में 1000 किमी दूर गंगौत्री से गंगाजल लाकर महादेव का किया अभिषेक

India-1stNews




शिवभक्तों की टोली के अदम्य साहस ने आस्था का बढ़ाया गौरव : श्री सरजूदासजी महाराज

बीकानेर। बीकानेर के 49 श्रद्धालुओं ने 1000 किमी की तूफानी डाक कांवड़ यात्रा मात्र 133 घंटों में पूरी कर आस्था का परिचय दिया। गंगौत्री से कांवड़ में लाए गंगा जल से रामझरोखा कैलाशधाम में नर्बदेश्वर महादेव व रामबाग, श्मशान भूमि श्रीरामसर में महादेव का अभिषेक किया। रामझरोखा कैलाशधाम में तूफानी डाक कांवड़ यात्रा कर पहुंची शिव टोली का राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने स्वागत किया। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी ने कहा कि असंभव को भी संभव करने वाले महादेव हैं और महादेव हमेशा अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। तूफानी डाक कांवड़ में शामिल घनश्याम भाटी व चाँदरतन भाटी ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह गंगौत्री से रवाना हुए और 28 जुलाई को तड़के बीकानेर पहुंची शिवभक्तों के 49 जनों की इस टोली ने महादेव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और अदम्य साहस का परिचय दिया। सोमवार सुबह महादेव का अभिषेक किया गया तथा शाम को रामझरोखा कैलाशधाम में शिवभक्तों की टोली का अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562