Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी, कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, 10 को लिया हिरासत में

India-1stNews




बीकानेर में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। डूंगर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन करने के बाद जब छात्र नेशनल हाईवे 11(बीकानेर-जयपुर) की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोका, इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों से धक्का मुक्की भी की। पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 11 बजे ABVP के छात्र डूंगर कॉलेज में एकत्रित हुए। छात्रों का आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023 में छात्र संघ चुनावों पर रोक लगा दी थी। इसी के विरोध में छात्रों ने गहलोत का पुतला फूंका। कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।

दस छात्रों को हिरासत में लिया
जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि दस लड़कों को डूंगर कॉलेज से हिरासत में लिया गया था लेकिन हिदायत देकर छोड़ दिया कि आगे से अशांति नहीं करेंगे। ये कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 के तहत की गई।

पुलिस ने एबीवीपी विभाग संयोजक मोहित जाजड़ा, महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, छात्र नेता राकेश गोदारा, भागीरथ गोदारा, सत्येंद्र सिंह ख्याली, रामनिवास बिश्नोई, तनवीर सिंह भाटी सहित दस स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया और एक घंटे बाद छोड़ दिया।

ABVP के संयोजक मोहित जाजड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562