Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

एपीथ्रीआई रक्षाबंधन पर करेगी फोटो और रील कॉन्टेस्ट

India-1stNews




बीकानेर@ एसोसिएशन प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ़ इंडिया, Ap3i बीकानेर अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में आमजन के लिए पूरे वर्ष कई फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी। संस्था के महासचिव मनीष पारीक ने बताया कि प्रथम कड़ी में रक्षाबंधन पर फोटो एंड रील कॉन्टेस्ट का आयोजन कर रही है। बीकानेर जिले के सभी आमजन रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्यार की तस्वीर या रील नीचे दिए गए लिंक में 15 अगस्त तक अपलोड कर सकते हैं। फोटो और रील दोनों में अलग-अलग गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक दिया जाएगा। 

संस्था के अध्यक्ष अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया पर जारी किया जाएगा और विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र व्यक्तिगत भेज दिया जाएगा। प्रतियोगिता का मोमेंटो और मैडल संस्था के  वार्षिक समारोह में प्रदान किया जाएगा। 
प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपलोड करें।

फोटो वीडियो के साथ में निम्न जानकारी अवश्य दें।
प्रतिभागी का नाम.......
फोटो / रील का शीर्षक......
शहर / गांव का नाम....
कांटेक्ट नंबर.....

प्रतिभागी ध्यान दे...
एक प्रतिभागी फोटो और रील दोनों कॉन्टेस्ट में भाग ले सकता है। जो प्रतिभागी एक से ज्यादा फोटो या 1 मिनट से ज्यादा का वीडियो अपलोड करेगा तो उसकी प्रविष्टि को रद्द कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन फोटो / वीडियो पर आए लाइक्स और जज द्वारा उसकी फ्रेमिंग और क्वालिटी के आधार पर किया जाएगा। जज द्वारा दिया गया परिणाम ही अंतिम निर्णय माना जाएगा। जिस पर कोई वाद विवाद स्वीकार नहीं होगा।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement