Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बारहमासी तीर्थयात्रा में 35 बुजुर्ग दंपति सहित 10 सेवादारों के साथ यात्री हुए रवाना

India-1stNews




बीकानेर। धर्म, सेवा और संस्कार की त्रिवेणी को चरितार्थ करते हुए श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर के अध्यक्ष मनीष लांबा के नेतृत्व में शुक्रवार को 35 बुजुर्ग दंपतियों सहित 10 सेवादारों के साथ द्वितीय चरण की हरिद्वार यात्रा का दल लग्जरी स्लीपर बस से शाम 4 बजे करणी माता मंदिर नोखा रोड़ से रवाना हुआ। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर के युवा अध्यक्ष मदन लावट ने बताया कि समाज हित में धार्मिक भावनाएं स्थापित करने के उद्देश्य से स्वर्णकार समाज में पहली बार बारहमासी तीर्थ यात्रा की शुरुआत 10 जून को की गई। जिसके द्वितीय चरण में आज शाम को 45 तीर्थ यात्रियों का करणी माता मंदिर परिसर में स्वागत किया गया जहां से तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी ने करणी माता के जयघोष के साथ यात्रा को रवाना किया।यात्रा प्रभारी राजेश बूटन ने बताया कि यह तीन दिवसीय यात्रा सावन की पूर्णिमा (9 अगस्त) और भादवा एकम (10 अगस्त) के पावन अवसर पर गंगा स्नान और हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ द्वितीय चरण की यात्रा सम्पन्न होगी। महिला सेविका भगवती सोनी ने बताया कि इस 3 दिवसीय यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा के लिए श्रवण कुकरा, एडवोकेट अनिल सोनी, अशोक डांवर, पवन मौसूण आदि  बतौर सेवादार साथ रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement