Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: वार्ड 21 की सफाई, सीवर व पानी की किल्लत पर कांग्रेस का मोर्चा, तीन विभागों को सौंपे ज्ञापन

India-1stNews




बीकानेर, 11 अगस्त 2025@ बंगलानगर मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम बीकानेर, पीडब्ल्यूडी विभाग बीकानेर तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नया शहर, बीकानेर के अधिकारियों से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपे।

नगर निगम प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में वार्ड संख्या 01 तथा वार्ड संख्या 21 की सफाई व्यवस्था में सुधार करने और सभी गलियों में सीवर लाइन डालने का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की गई।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंपे ज्ञापन में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए पाइपलाइन की मरम्मत एवं पानी की सप्लाई का समय सुबह करने की मांग रखी गई।

पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए ज्ञापन में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व पार्षद हसन अली गोरी, हरिकिशन जाट, कपिल सेन, थानेश्वर भार्गव, सुरेश भार्गव, शिवरतन भार्गव, गणेश भार्गव, पप्पूराम भार्गव, राकेश भार्गव, कालूराम भार्गव, पुखराज भार्गव तथा वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement