Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में युवक का मिला शव , अलमारी में भी लगी आग, FSL टीम मौके पर

India-1stNews




बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र के 13 डीकेडी में सोमवार को एक युवक का शव कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। घर में रखी अलमारी में आग लगी होने से परिजनों को संदेह हुआ।

मृतक के पिता पप्पुराम ने बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया।

सूचना पर खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत, पुलिस टीम और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटा रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी को डिटेन किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement