Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न, डॉ. धनपत कोचर बने अध्यक्ष

India-1stNews



बीकानेर। कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट की तीन वर्षीय कार्यकारिणी के चुनावी प्रक्रिया सोमवार को सम्पन्न हुई। ट्रस्ट की पहली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव में जाने-माने चिकित्सक डॉ. धनपत कोचर को अध्यक्ष, जितेन्द्र कोचर को पुनः मंत्री तथा त्रिलोक कोचर को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।

इससे पूर्व, रविवार को चुनाव अधिकारी अशोक प्रेम सेठिया ने 7 ट्रस्टी के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करवाई, जिसके बाद तीन महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

निर्वाचित पदाधिकारी आगामी तीन वर्षों तक सामाजिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का संचालन ट्रस्ट के माध्यम से करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement