Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जन्माष्टमी पर AP3I का फोटो और रील कॉन्टेस्ट, आमजन कर सकेंगे ऑनलाइन भागीदारी

India-1stNews



बीकानेर। एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया (AP3I) बीकानेर शाखा अपने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में जन्माष्टमी अवसर पर संस्था ने आमजन के लिए फोटो और रील कॉन्टेस्ट की घोषणा की है।

संस्था अध्यक्ष अजीज भुट्टा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 से 18 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें बीकानेर जिले के आमजन अपने बच्चों की राधा और कृष्ण रूप की तस्वीरें और रील ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। प्रतियोगिता में फोटो और रील दोनों कैटेगरी में अलग-अलग गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे।

महासचिव मनीष पारीक ने बताया कि विजेताओं की घोषणा सोशल मीडिया पर की जाएगी तथा उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे। वहीं मोमेंटो और मेडल संस्था के आगामी वार्षिक समारोह में अतिथियों के हाथों से प्रदान किए जाएंगे।

कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फोटोग्राफी और क्रिएटिविटी के प्रति आमजन को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में जजों द्वारा दी गई रेटिंग और सोशल मीडिया पर आए लाइक्स के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

🔗 प्रतिभागिता के लिए यहां क्लिक करें

📌 जरूरी जानकारी जो प्रतिभागियों को देनी होगी:

  • प्रतिभागी का नाम
  • फोटो/रील का शीर्षक
  • शहर/गांव का नाम
  • संपर्क नंबर

⛔ ध्यान रखें:

  • एक प्रतिभागी फोटो और रील दोनों में हिस्सा ले सकता है।
  • एक से अधिक फोटो या 1 मिनट से अधिक की रील अपलोड करने पर प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी।
  • जज द्वारा दिया गया निर्णय अंतिम होगा।






Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement