Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: इटालियन स्पा सेंटर पर छापा, दो विदेशी महिलाएं बिना अनुमति मिलीं, अवैध गतिविधियों की आशंका

India-1stNews



बीकानेर। रानीबाजार पुल के पास संचालित एक इटालियन स्पा सेंटर पर कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छापेमारी में दो विदेशी महिलाओं को बिना अनुमति रुकते हुए पाया।

सीआईडी जोन की विशेष शाखा को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में विदेशी नागरिकों को ठहराया जा रहा है। सूचना के आधार पर काउंटर ब्रांच इंचार्ज भोमसिंह, एएसआई जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह और सुशीला मौके पर पहुंचे और जांच की। वहां दो विदेशी महिलाएं बिना सी-फॉर्म और अनुमति के पाई गईं।

पुलिस के अनुसार, स्पा संचालक विशाल मेहता और गोपाली सदन मालिक विक्रांत गुप्ता ने विदेशी नागरिकों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं की थी। दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 7/14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई गौरव बोहरा को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी व्यास कॉलोनी और बीछवाल थाना क्षेत्रों में बिना अनुमति विदेशी नागरिकों को ठहराने पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चाहे कोई विदेशी रिश्तेदार, मित्र या मेहमान ही क्यों न हो, उसे घर, होटल या गेस्ट हाउस में ठहराने से पहले ऑनलाइन सी-फॉर्म भरना और सीआईडी जोन को सूचना देना अनिवार्य है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यहां विदेशी युवतियों से अवैध गतिविधियां करवाई जाती थीं। शहर के कई स्पा सेंटरों को लेकर भी इसी तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं, जहां मसाज सेवा के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां चलने का आरोप है।

अब देखना यह है कि बीकानेर पुलिस इस तरह के स्पा सेंटरों पर किस हद तक सख्ती बरतती है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement