Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को ब्लैकमेल करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के पूगल थाना क्षेत्र में एक युवक को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अमरपुरा निचला बास निवासी युवक ने मध्यप्रदेश निवासी रिचा मालवीय पुत्री हरिसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी महिला ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और धोखे से उसकी तस्वीरें हासिल कर लीं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर वायरल कर युवक से पैसे ऐंठे।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच खाजुवाला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement