Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, मंत्री अर्जुन मेघवाल की अगुवाई में नाल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

India-1stNews



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को विशेष विमान से बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा खाजूवाला स्थित कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे और बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर में नाल गांव पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में बदलाव
बीकानेर शहर में होने वाला पॉलिटेक्निक कॉलेज का कार्यक्रम अब महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में होगा। मुख्यमंत्री शहर के भीतर न जाकर नाल के आसपास ही अपने कार्यक्रम संपन्न करेंगे, जिससे यातायात पर असर नहीं पड़ेगा।

स्वागत और मौजूद गणमान्य
नाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, रामगोपाल सुथार, भाजपा प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री बिजेंद्र पूनिया, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन, पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, भाजपा नेता अविनाश जोशी, पंकज अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
इधर नाल में पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने व्यवस्था संभाली।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और DGP राजीव शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ हेलिकॉप्टर से कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे।
इस मौके पर DIG साउथ अजय सिंह राठौड़, कलेक्टर नम्रता वृष्णि और SP कावेन्द्र सिंह सागर भी मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562