Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई, मंगेतर और परिजनों पर केस दर्ज

India-1stNews



बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर बास में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। 16 वर्षीय एकता पुत्री महेंद्र कुमार वाल्मिकी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए आरोप लगाया कि एकता के मंगेतर रौनक पुत्र विनोद कुमार, उसके पिता विनोद कुमार और माँ नूतन देवी विवाह के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। मृतका ने विवाह के लिए छह महीने का समय मांगा था, लेकिन कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

परिजनों ने एफआईआर दर्ज होने तक पोस्टमार्टम और शव की सुपुर्दगी से इनकार किया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement