Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी


बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना 28 सितम्बर की है, जब बेरासर निवासी सुरेश पुत्र गणेशाराम ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक के पिता गणेशाराम ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

देशनोक पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement