Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:सुदामा के आंगन में पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी, दोस्ती और इंसानियत की अनोखी मिसाल

 

बीकानेर। राजनीति की भीड़भाड़, जिम्मेदारियों का बोझ और सत्ता की चमक के बीच जब कोई नेता अपने पुराने रिश्तों को याद रखता है, तो इंसानियत की सबसे सुंदर तस्वीर सामने आती है। कुछ ऐसा ही बीकानेर दौरे के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया।

कल देर रात से बीकानेर प्रवास पर आए डॉ. मीणा ने गंगापुरा, सांखला फांटे के पास बनी दो नकली खाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 65 हजार से अधिक नकली खाद के कट्टे जब्त किए। इसके बाद आज सुबह वे अपने पुराने मित्र नारायण से भी मिलने पहुंचे।

यादों में खोए डॉ. मीणा ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के दिनों में आपातकाल के दौर में नारायण ने उन्हें छिपाकर न केवल सुरक्षा दी, बल्कि देखभाल भी की। आज वही नारायण आर्थिक तंगी और अकेलेपन से गुजर रहे हैं।

यह जानकारी मिलते ही कृषि मंत्री स्वयं उनके घर पहुंचे और गले लगाकर कहा – “आप अकेले नहीं हैं।” इस दौरान डॉ. मीणा ने उनकी आर्थिक मदद भी की। भावुक नारायण ने कहा – “डॉ. साहब मेरे लिए कृष्ण जैसे हैं। आज के समय में सुदामा की कुटिया में पधारना बहुत बड़ी बात है, जबकि आज तो अपने भी भूल जाते हैं।”

इस भावुक मुलाकात को देखकर मौजूद लोग भी नम हो गए। राजनीति के शोर-शराबे के बीच यह दृश्य दोस्ती और इंसानियत का जीवंत उदाहरण बन गया।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement