Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवा पत्रकार रवि पुगलिया को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, दुबई में होगा अवार्ड सेरेमनी


युवा पत्रकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मरुनगरी का गौरव

बीकानेर। मरुनगरी बीकानेर के लिए गर्व का क्षण है। यहां के युवा पत्रकार और देश और व्यापार समाचार पत्र के संपादक रवि पुगलिया को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड-2025 से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें 5 अक्टूबर 2025 को दुबई के विश्वप्रसिद्ध होटल अटलांटिस, द पाम में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड सेरेमनी में उद्योग, फिल्म, समाजसेवा, पत्रकारिता और बुद्धिजीवी वर्ग की नामी हस्तियां शामिल होंगी।

24 साल से पत्रकारिता को समर्पित

रवि पुगलिया पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता को समर्पित हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में देश और व्यापार समाचार पत्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस पत्र की नींव उनके पिता और वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया ने 1979 में कोलकाता से रखी थी। उद्योग जगत की आवाज़ बुलंद करने और समाज निर्माण में इस पत्र का अहम योगदान रहा है। आज देश और व्यापार लाखों पाठकों तक अपनी विशिष्ट शैली के कारण लोकप्रिय है।

सकारात्मक पत्रकारिता की पहचान

18 वर्ष की आयु से ही पत्रकारिता और समाजसेवा में सक्रिय रवि पुगलिया ने हमेशा सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा दिया है। वे सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुदेव के अनन्य भक्त हैं और वर्तमान में श्री ब्रह्मऋषि आश्रम, तिरुपति के नेशनल मीडिया प्रेजिडेंट पद पर कार्यरत हैं।

दुबई रवाना होंगे 2 अक्टूबर को

रवि पुगलिया आगामी 2 अक्टूबर को एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट से अपने परिवार और मित्रों के साथ जयपुर से दुबई के लिए रवाना होंगे। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मारवाड़ी समाज में हर्ष और गर्व की लहर है। समाजसेवा, पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्तियों ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562