Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर कांग्रेस में मचा घमासान, गोविंद डोटासरा के बीकानेर दौरे पर उठे सवाल

 


बीकानेर दौरे पर विवादों में घिरे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, संगठन महामंत्री नितिन वत्सस ने दिया इस्तीफा

बीकानेर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बीकानेर दौरा विवादों में घिर गया है। शहर कांग्रेस इकाई के संगठन महामंत्री नितिन वत्सस ने डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वत्सस का आरोप है कि प्रदेशाध्यक्ष ने बीकानेर में रहते हुए भी पूर्व शहर अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के परिवार के शोक में शामिल होना उचित नहीं समझा।

डोटासरा आए, डूडी से मिले और लौट गए

जानकारी के अनुसार, डोटासरा आज दोपहर बीकानेर पहुंचे। उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामेश्वर डूडी के निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। डूडी की तबीयत इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। डोटासरा के साथ पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी डूडी के घर पहुंचे।
उम्मीद जताई जा रही थी कि इसके बाद डोटासरा, पूर्व शहर अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के निवास पर जाकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। लेकिन इसके विपरीत वे सीधे जयपुर लौट गए।

इस्तीफा देकर जताई नाराज़गी

इस रवैये से आहत शहर इकाई के संगठन महामंत्री नितिन वत्सस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया। पत्र में वत्सस ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी रही है और कभी भी जातिगत भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं करती।
उन्होंने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस का पर्याय माने जाने वाले जनार्दन कल्ला का परिवार इन दिनों शोक में है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व था कि वे परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते, ताकि कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश जाता।

बड़ा सवाल– कार्यकर्ता क्या सोचेगा?

वत्सस ने सवाल उठाया कि अगर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं (जनार्दन कल्ला और डॉ. बी.डी. कल्ला) के साथ भी इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो कांग्रेस का आम कार्यकर्ता क्या सोचेगा। यही कारण है कि उन्होंने संगठन महामंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562