Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के बीकानेर दौरे की तैयारियाँ शुरू, भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित

India-1stNews




बीकानेर, 28 सितम्बर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के एक अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर रविवार को भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) के उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बीकानेर के लिए संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। व्यास ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र के उद्घाटन पर प्रदेशाध्यक्ष का सान्निध्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इसे संगठन के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से क्षेत्र की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, संपत पारीक, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, जोगेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, कपिल पारीक, आदित्य सिंह भाटी, मुकेश बन, निशांत गौड़, राजेंद्र जीनगर, राधा खत्री, इंदु वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement