Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

तनातनी से हमले तक: नागौर गोशाला में छापेमारी, श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालुओं की बस पर हमला, पुलिस की धरपकड़ जारी

India-1stNews



नागौर जिले के जोधपुर रोड स्थित कृष्ण गोशाला में मंगलवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। एक दिन पहले श्रीडूंगरगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस पर हुए लाठी-डंडों से हमले के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

डीएसपी प्रशिक्षु IPS जतिन जैन के नेतृत्व में 5 थानों की टीम गोशाला पहुंची। पुलिस का लक्ष्य फरार आरोपी श्रवण सैन और गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज से पूछताछ करना था। हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला।

डीएसपी ने बताया कि बस ड्राइवर की रिपोर्ट पर दर्ज मुकदमे में वारदात के तुरंत बाद एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य नामजद आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

तनातनी से हुआ हमला
सदर थानाधिकारी सुरेश कस्वां ने बताया कि कृष्णा गोशाला में श्रद्धालुओं के लिए फ्री चाय दी जाती है। इसी दौरान एक यात्री और कर्मचारी के बीच बहस हो गई। यात्री के थप्पड़ मारने के बाद जब दूसरी बस वहां पहुंची तो कर्मचारियों ने उसे उसी बस का यात्री समझकर हमला कर दिया।

गोशाला स्टाफ ने बस पर डंडों से हमला कर शीशे तोड़ दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बस में श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालु सवार थे, जो जुंजाला धाम व खरनाल दर्शन के लिए जा रहे थे। मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement