Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

India-1stnews




बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के बेलासर गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवरसिंह पुत्र चंद्रसिंह निवासी बेलासर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब शिवरसिंह किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement