Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने संदिग्धों से शुरू की पूछताछ

India-1stNews


बीकानेर@ नापासर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार युवकों पर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि प्रकरण पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा कर रहे हैं। उनके निर्देशन में पुलिस ने तीन-चार संदिग्ध युवकों को दस्तयाब कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562