Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रोंग साइड से आई कार ने ली मासूम जान, लाल जोड़े में महिला की सड़क पर मौत

India-1stNews



बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक पर घरेलू सामान लेकर श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर की ओर जा रहे थे।

बाइक चला रहा युवक संजूराम पुत्र पप्पूराम नायक, निवासी ऊंटालड़ बीदासर है। उसने हेलमेट पहना हुआ था, इसके बावजूद वह गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। वहीं बाइक पर सवार महिला को उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी सांसें लौटाने के कई प्रयास किए, लेकिन वह बच नहीं सकी। लाल जोड़े में ही उसने दम तोड़ दिया।

महिला के सिर पर गंभीर चोट आई थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि कार चालक रोंग साइड से आया और उसने टक्कर मारी। पुलिस मृतका और घायल युवक के परिजनों से संपर्क कर रही है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement