Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

संजीवनी संस्था 3 से 8 अक्टूबर तक मनाएगी दान उत्सव, केंद्रीय मंत्री ने किया पोस्टर विमोचन

India-1stNews



बीकानेर, 22 सितंबर। संजीवनी द लाइफ बियॉन्ड कैंसर संस्था की ओर से 3 से 8 अक्टूबर तक दान उत्सव मनाया जाएगा। इस विशेष सप्ताह का पोस्टर विमोचन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मोहन सुराणा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, युवा व्यवसायी मुदित खजांची और मनीष सोनी भी मौजूद रहे।

संस्थान के कोऑर्डिनेटर अभिषेक जोशी ने बताया कि दान उत्सव का उद्देश्य कैंसर रोगियों के जीवन में खुशियाँ और उम्मीद लाना है। इस दौरान बच्चों को गर्म कपड़े, स्टेशनरी, खिलौने, रंग भरने की किट, जलपान और उपहार दिए जाएंगे। वहीं रोगियों के लिए ड्रेसिंग किट, फल और राशन जैसी आवश्यक वस्तुएँ भी वितरित की जाएंगी।

जोशी ने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह से दानदाताओं के सहयोग से संभव होता है और समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ वंचित कैंसर रोगियों को राहत और सहारा देने की दिशा में एक अहम कदम है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562