Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एमपी नगर थाना पुलिस ने पकड़े चार स्थायी वारंटी

India-1stNews



बीकानेर। आईजी बीकानेर रेंज हेमंत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एमपी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में
रामपुरा बस्ती निवासी राजेन्द्र स्वामी उर्फ राजू पुत्र गोपालदास स्वामी, दिलावर कुमार पुत्र बजरंगलाल, चन्दा देवी पत्नी मुलचन्द मेहरा, तथा मुक्ता प्रसाद निवाणी श्रीमती मधु पठान पुत्री दिलावर शामिल हैं।

चारों आरोपी लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे थे और इन पर स्थायी वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बीकानेर रेंज में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement