Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में हुनर सीजन-3 का धमाल, ऑन स्पॉट एंट्री बंद – 12 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन

India-1stNews



बीकानेर@ हुनरबाजों के पसंदीदा कार्यक्रम “हुनर” का सीजन-3 इस बार और भी बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहा है। रंगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा और इसमें शहर व आसपास के सभी हुनरमंदों को मंच प्रदान किया जाएगा।

दो चरणों में होगा आयोजन

संस्था के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि पहला चरण 14 अक्टूबर की शाम 4 बजे से आयोजित होगा, जिसमें नॉन स्टेज प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें ड्रॉइंग, पेंटिंग, डेकोरेशन आर्ट, आर्ट वर्क, हैंडीक्राफ्ट, मेहंदी, रंगोली, मेकअप, नेल आर्ट, हेयर स्टाइल जैसी विधाओं में प्रतिभागियों को मौका मिलेगा।

दूसरा चरण 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे रानी बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में आयोजित होगा। इसमें टू मिनट स्टेज शो होगा, जिसमें नृत्य, गायन, वादन, मिमिक्री, एक्टिंग, कविता-पाठ, शायरी, ट्रेडिशनल मॉडलिंग, विचित्र वेशभूषा, देव-देवी रूपा, बहरूपिया, स्टोरी टेलिंग, जादू, कॉमेडी और साफा-पगड़ी प्रतियोगिताएं होंगी।

विशेषताएं और ब्रांड एम्बेसडर

टीम की वरिष्ठ सदस्य राजकुमारी व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहेंगी। मिस मूमल 2023 व प्रसिद्ध कल्चर मोटिवेटर गरिमा विजय इस सीजन की ब्रांड एम्बेसडर होंगी।
इस कार्यक्रम के लिए गोकुल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, मंदिर ब्रांड भुजिया एंड नमकीन, खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान, झझू व रिषभ कंप्यूटर्स, बोथरा कॉम्प्लेक्स आदि संस्थाएं सौजन्य प्रदान कर रही हैं।

ऑन स्पॉट एंट्री बंद, सीमित होंगे प्रतिभागी

टीम सदस्य कुशाल शर्मा ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को समयबद्ध और व्यवस्थित रखने के लिए ऑन स्पॉट एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। इच्छुक प्रतिभागियों को 12 अक्टूबर तक 7014330731 पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
टू मिनट स्टेज शो में केवल 80 हुनरमंदों को ही मौका मिलेगा, जबकि नॉन-स्टेज श्रेणी में प्रतिभागियों की कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी।

आयोजन टीम

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमारी व्यास, शांति ओझा, कुशाल शर्मा, सोनू त्रिपाठी, कुशल बाफना, शशिराज गोयल, हर्षिता शर्मा, अर्पिता शर्मा, खुशी गहलोत, मयंक सेठिया, मोहित पुरोहित, केशव आचार्य, हितेश छाजेड़, सुनील शर्मा आदि कार्य कर रहे हैं।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement