Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में नगर निगम कर्मचारी से मारपीट कर मोबाइल और पर्स लूटा

India-1stNews



बीकानेर@ शहर में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात भुट्टों के चौराहे के पास बदमाशों ने नगर निगम के सहायक कर्मचारी को रोककर मारपीट की और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 7,000 रुपए थे।

घटना विवरण

पीड़ित बाबू खां, निवासी वैध मघाराम कॉलोनी, नगर निगम में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात को वह पुलिस लाइन के पास टैक्सी से उतरा और पैदल ही अपनी ड्यूटी (रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक) पर जा रहा था। इसी दौरान भुट्टों के चौराहे के पास बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट कर लूटपाट की।

पुलिस में मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने सदर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement