Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कलेक्ट्रेट पर पथराव मामले में रामनिवास कूकना सहित 11 लोगों को भेजा जेल

India-1stNews



बीकानेर: कलेक्ट्रेट पर पथराव करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बीकानेर। पुलिस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर हुए उग्र प्रदर्शन और पथराव के मामले में कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीछवाल थाने के एसएचओ गोविन्दसिंह चारण ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पहले 36 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया था। बुधवार को इन्हें एडीएम सिटी के समक्ष पेश किया गया।

इनमें से 11 लोगों को सदर थाने में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में रामनिवास कूकणा, गणेश जाट, राजेन्द्र राजनट, सुरेन्द्र गोदारा, मदनलाल तर्ड, कृष्णकुमार गोदारा, मनीराज जाट, मुकेश कुमार जाट, रामलाल जाट, अनिल मेघवाल और हरिराम गोदारा शामिल हैं। सभी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये है पूरा मामला

हनुमानगढ़ निवासी रामेश्वर लाल की बीकानेर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 12 सितम्बर को मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों को क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पथराव की स्थिति बनी और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अब पुलिस ने हंगामा करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562