Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लाखों की चोरी का किया खुलासा, 25 लाख के आभूषण 82 हजार नगदी बरामद-आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews



बीकानेर। नाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगदी और आभूषण चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।

मामला 2 अक्टूबर का है, जब कसमीसर थाना क्षेत्र निवासी सुरजाराम पुत्र भगाराम जाट के घर का गेट तोड़कर चोर अंदर घुस गए और नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने की अंगूठी, सोने की चैन, चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के सहित करीब 25 तोले सोना और ₹82,000 नगद शामिल थे। इस चोरी की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप पुरी उर्फ गटिया पुत्र मदन पुरी (निवासी जोगमाया मंदिर के पास, नयाशहर) सूरजाराम सारण पुत्र सांवताराम सारण (निवासी करमीसर) गिरफ्तार मुलजिमों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए ₹25 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और ₹82,000 नगदी बरामद किए। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement