Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: युवक से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews



बीकानेर। रावला मंडी क्षेत्र में एक युवक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि उसे शराब पिलाकर अप्राकृतिक मैथुन किया गया। इस संबंध में पीड़ित ने खाजूवाला थाने में मामला दर्ज करवाया।

मामले में पुलिस ने आरोपी गणेशराम भाट, निवासी जडावाली, तहसील हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच तेज गति से की जा रही है।

खाजूवाला थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया। पीड़ित के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement