Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अवैध ‘एमडी’ मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

India-1stNews



बीकानेर@ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाँचू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस टीम को नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच में उसके पास से 7 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभुराम पुत्र जालूराम (जाट), उम्र 32 वर्ष, निवासी भादला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के साथ उसकी मोटरसाइकिल (MH14HL7086) को भी जब्त किया।

पाँचू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहाँ से लाया और किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement