Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में अनियंत्रित ट्रक का कहर: महिला घायल, 15 किमी तक भगाया वाहन, चालक गिरफ्तार

India-1stNews



बीकानेर। शोभासर गांव में बुधवार देर रात करीब दस बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसमें महिला रमजानी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका और करीब 15 किलोमीटर तक ट्रक को तेज रफ्तार में दौड़ाता हुआ करमीसर तिराहे तक पहुंच गया। इस दौरान ट्रक ने कई वाहनों और डिवाइडर को भी टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल रमजानी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका बेटा, जो बाइक चला रहा था, ट्रक का पीछा करते हुए करमीसर तिराहे तक पहुंचा। मौके पर पहुंची नयाशहर थाना प्रभारी कविता पूनिया ने ट्रक को रुकवाकर चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को सीज कर दिया।

इधर, घायल महिला के परिजन करमीसर तिराहे पर एकत्र हो गए और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नेशनल हाईवे पर हंगामा करने लगे। परिजनों ने खुद को आरएलपी का कार्यकर्ता बताते हुए विरोध जताया। पुलिस लगातार उन्हें समझाती रही कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement