Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में युवक से मारपीट कर बनाया अश्लील वीडियो, तीन पर FIR दर्ज

India-1stNews


बीकानेर@ जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ पहले मारपीट और बाद में अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की रिपोर्ट

चूरू के सांडवा निवासी सुरेंद्र गोदारा (20), जो इन दिनों बीकानेर की खतुरिया कॉलोनी में रहता है, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 30 सितम्बर को दौत गोदारा, प्रकाश बिश्नोई और विशाल गोदारा ने उससे रुपए मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और उसके रुपए भी छीन लिए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और अब उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर धमकाया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

व्यास कॉलोनी पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement